मेट्रो में मच्छर
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
इन दिनों डीएमआरसी को मच्छरों की खूब शिकायत मिल रही है। वह मेट्रो में जबरन घुसकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ा रहे हैं। बस और ट्रेन में तो आर-पार होने की सुविधा है, लेकिन मेट्रो में यह स्काॅप नहीं है। वह यात्रियों की तरह स्टेशन पर ही चढ़ते और उतरते हैं। वातानुकूलित माहौल में यात्रियों से लिपट-चिपटकर यात्रा कर रहे हैं। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन इनका गढ़ है। यमुना जी में डुबकी लगाकर ये रसपान के लिए मेट्रो में सवार हो जाते हैं। एक रोज इनके साथ सफर करने का सौभाग्य मुझे भी प्राप्त हुआ।
मुझे नेहरू प्लेस जाना था। दिल्ली में सफर के लिए मेट्रो से बेहतर कोई सुविधा नहीं है। इसलिए आना-जाना इसी किया। लौटते वक्त शाम हो गई। युमना बैंक स्टेशन पर जैसे ही मेट्रो के दरवाजे बाईं और दायीं और खुले मच्छरों की सेना घुस गई। मच्छर ज्यादा चढ़े या सवारी कहना मुश्किल है। उनको बिना भेदभाव के सवारियों के चारों ओर मंडराता देख मेरी आंखों में आंसू आ गए। एक मच्छर तो उनमें डूबते-डूबते बचा। जिनका कान पर ईयर फोन लगे थे, वे भिन्नभिनाहट तो नहीं सुन पा रहे थे, लेकिन मच्छरों के सुर पर इधर-उधर मटक रहे थे। वे किसी के मेकअप पर बैठे तो किसी के मास्क को चूम लिया। दूधिया रोशनी में मच्छरों की आकृति माहौल को चर्चामय बना रही थी। लक्ष्मीनगर स्टेशन आते ही सवारी और मच्छरों से डिब्बा कुछ खाली हुआ। यह सिलसिला निर्माण विहार, प्रीत विहार, कड़कडूमा और आनंद विहार स्टेशन तक चलता रहा। मच्छरों की साथ इस तरह की यात्रा नौकरीशुदा लोग रोजाना लौटते वक्त कर रहे हैं। दिल्ली में कई साल से डेंगू के खिलाफ अभियान चल रहा है। मेट्रो में मच्छरों के खिलाफ भी चलना चाहिये। डीएमआरसी अगर कुछ नहीं करती तो एक सवारी 10 मच्छर मारने का संकल्प ले तो भी कुछ राहत मिल सकती है। फैसला करने की घड़ी है। या तो मच्छरों को मारो या वो आपको डंक मारेंगे। सच में डीएमआरसी को मच्छरों के इस एक तरफा प्यार को रोकने के लिए कुछ तो करना चाहिये। कोई टास्क फोर्स या एंटी मास्किटो स्काॅवयड आदि का गठन करना चाहिये।
चलते-चलते
मच्छर घर ही नहीं सफर में भी परेशान करते हैं। परिवहन संस्थाओं को इससे निपटने के लिए कदम उठाने चाहिये।
- विपिन धनकड़
#DMRC#Metro#MosquitoInMetro
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
Sahi main ... Har jagah machhar hain... And more over they are traveling free in metro..government ko kuchh karna chahiye :)
जवाब देंहटाएंThanks.
हटाएं