संदेश

Cricket लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

सुन-सुन, सहनशीलता में बड़े-बड़े गुण

चित्र
हर कोई ताकतवर बनना चाहता है। कह सकते हैं कि असुरक्षा का बोध समाज को ताकत की ओर उन्मुख कर रहा है। शक्तिशाली बनने के लिए बोलियां लग रही हैं। बाहरी ताकत को पाने के लिए खरीद-फरोख्त चल रही है। और हम हैं कि अपने अंदर की ताकत महसूस ही नहीं करना चाहते। सहिष्णुता या सहनशीलता ऐसी ही एक ताकत है। इसको अपना लिया तो समझो नैया पार हो गई। हाल के दो मामले में सहनशीलता के अभ्यास ने अपनी ताकत का एहसास कराया है।  विपरीत परिस्थिति को बदला भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। कंगारूओं की बाउंसी पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह रही है। ज्यादातर टीम वहां हार दफ़न करके लौटती हैं। टेस्ट मैच में तो मेजबान के सामने विरोधी टीम नौसिखयां लगती हैं। नंबर वन पेस अटैक के सामने बैटिंग को लिटमस टेस्ट देना होता है। चार टेस्ट मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर तीसरे टेस्ट  मैच पर सबकी निगाह टिकी थी। भारत के बल्लेबाजों की सहनशीलता ने मैच को ड्रॉ करा दिया। पुछल्ले बल्लेबाजी क्रम में हनुमंत विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने पिच पर ऐसे पैर जमाए कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सांसें उ...

आईपीएल में ये देख रहे हैं आप

चित्र
क्रिकेट का प्यार अपने यहां खुमार की तरह है। यह हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। यहाँ क्रिकेट के कीड़े ने लगभग सबको काट रखा है। मैच देखे या न देखे ध्यान वहीं रहता है। आईपीएल के रोमांचक मुकाबलों ने इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों का दिल बहला रखा है। दुबई की दुधिया रोशनी को चीरती बाॅल जब हवा से बातें करती है तो दिल गार्डन-गार्डन हो जाता है। फटाफट क्रिकेट में बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देखना बनता है। रोमांच और हसीन पल मिस नहीं करने चाहिये। क्रिकेट प्रेमियों को तो कम से कम नहीं। बलखाती बाॅलिंग 20-20 क्रिकेट बाॅलरों के लिए कब्रगाह से कम नहीं है। 20 ओवर में जब 200 रन बन जाते हों तो बाॅलर की दशा और दिशा बिगड़ना तय है। लय तो छोड़िए ओवर पूरा करने के लिए बाॅलर को नहीं सूझता की वह गेंद कहां डाले। ऐसे माहौल में कुछ बाॅलर्स की बलखाती बाॅल सचमुच दर्शनीय और तारीफ की हक़दार हैं। वह कभी टेस्ट क्रिकेट तो कभी ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की तेज पिचों की याद दिलाती हैं। चेन्नई सुपर किंग के ओपनर बाॅलर दीपक चाहर की तेज लहराती बाॅल बल्लेबाजों के दिल में दहशत कायम कर रही है। इनस्विंग और आउटस्विंग जिस फ...