संदेश

Thali लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

सुनो थाली कुछ कहती है

चित्र
थाली से तो वाकिफ होंगे आप। वही जो रसोई में खड़ी रहती है। आजकल चर्चा में बनी है। आमतौर पर थाली पर चर्चा बजट के आने पर होती है। इसको मानक मानकर मीडिया याद दिलाती है कि किसकी थाली में क्या-क्या आया है? महंगाई बढ़ने पर भी इसको याद कर लिया जाता है। थोड़े दिन पहले कोरोना वाॅरियर के सम्मान में सबने एकमुश्त बजाई थी। वैसे बेरोजगारी को लेकर भी इन दिनों थाली पीटी जा रही है। थाली एजेंडा बन चुकी है।  इसकी गूंज ग्लैमर की गलियों तक पहुंच गई है। कह सकते हैं कि थाले की चर्चा में तड़का लग गया है। अदाकारा और सांसद जया बच्चन के संसद में बयान के बाद थाली पर बाॅलीवुड में समुंद्र मंथन शुरू हो गया है। अभिनेता और सांसद रवि किशन ने संसद में बालीवुड में  ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया तो उनकी हमपेशा और सांसद जया बच्चन को यह नागवार गुजरा। उन्होंने पलटवार किया कि 'कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं'। तब से बालीवुड में थाली की नापतौल और किसकी थाली में क्या है, इस पर विमर्श चल रहा है? अभिनेत्री कंगना रनौत ने थाली बयान के संस्करण में यह कहकर की 'छोटे से रोल के लिए अभिनेत्...