संदेश

Sports person लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

एक जैवलिन थ्रोअर, गांव से एशियन गेम्स तक

चित्र
अन्नू रानी। देश की नंबर वन महिला जैवलिन थ्रोअर किसी परिचय की  मोहताज नहीं हैं। वह मेरठ के छोटे से गांव बहादुरपुर से निकलकर एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में तिरंगा लहरा चुकी हैं। सात बार नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली अन्नू की निगाह अब टोकियो ओलंपिक पर टिकी है। खेत में बांस फेंकने से लेकर इंटरनेशनल स्टेडियम में भाला फेंकने तक की दूरी तय करना गांव की इस सीधी साधी लड़की के लिए आसान नहीं था। कदम-कदम पर बाधाएं थीं। पर वह रूकी नहीं। अन्नू की कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है।   दीवार कर दी थी छलनी अन्नू के संघर्ष का कुछ हद तक मैं भी साक्षी रहा हूं। इसलिए आंखों देखी बताता हूं। बात करीब 10 साल पुरानी है। मैं मेरठ में पत्रकारिता कर रहा था। अन्नू के संघर्ष और हुनर के बारे में सुना तो तय किया एक दिन उसके गांव जाकर लाइव रिपोर्टिंग करूंगा। मैं और मेरे सीनियर फोटोग्राफर साथी सुनील कैथवास अन्नू के गांव पहुंच गए। गर्मी के दिन थे। सुबह के करीब साढ़े पांच बजे होंगे। अन्नू के पिता अमरपाल सिंह को फोन लगाया। वह बोले गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल में प्रैक्टिस कर रहे हैं। हम दोनों वहां पहुंचे। स्कूल के ...