संदेश

Australia Tour लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

सुन-सुन, सहनशीलता में बड़े-बड़े गुण

चित्र
हर कोई ताकतवर बनना चाहता है। कह सकते हैं कि असुरक्षा का बोध समाज को ताकत की ओर उन्मुख कर रहा है। शक्तिशाली बनने के लिए बोलियां लग रही हैं। बाहरी ताकत को पाने के लिए खरीद-फरोख्त चल रही है। और हम हैं कि अपने अंदर की ताकत महसूस ही नहीं करना चाहते। सहिष्णुता या सहनशीलता ऐसी ही एक ताकत है। इसको अपना लिया तो समझो नैया पार हो गई। हाल के दो मामले में सहनशीलता के अभ्यास ने अपनी ताकत का एहसास कराया है।  विपरीत परिस्थिति को बदला भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। कंगारूओं की बाउंसी पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह रही है। ज्यादातर टीम वहां हार दफ़न करके लौटती हैं। टेस्ट मैच में तो मेजबान के सामने विरोधी टीम नौसिखयां लगती हैं। नंबर वन पेस अटैक के सामने बैटिंग को लिटमस टेस्ट देना होता है। चार टेस्ट मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर तीसरे टेस्ट  मैच पर सबकी निगाह टिकी थी। भारत के बल्लेबाजों की सहनशीलता ने मैच को ड्रॉ करा दिया। पुछल्ले बल्लेबाजी क्रम में हनुमंत विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने पिच पर ऐसे पैर जमाए कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की सांसें उ...