संदेश

Bird Flu लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

लाॅकडाउन में कमाया, बर्ड फ्लू में गंवाया

चित्र
महामारी अपने साथ जान और माल का संकट लेकर आती हैं। इस वक्त चिंता की बात यह है कि कोरोना के संकट से देश उभर भी नहीं पाया है कि बर्ड फ्लू ने पांच राज्यों में पैर पसार लिए हैं। केरल में इसे आपदा घोषित कर दिया गया है। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगातार पक्षियों के मरने की पुष्टि हो रही है। 12 राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया है। पक्षियों के जान के दुश्मन बर्ड फ्लू ने पोल्ट्री उद्योग को तगड़ा झटका दिया है। ब्राॅयलर फार्मिंग करने वाले किसानों को लाखों रूपये का नुकसान हो चुका है। दाम धड़ाम होने से बाजार में खलबली मच गई है।  लाॅकडाउन में जिस काम ने किसानों को मुनाफा दिया, वह बर्ड फ्लू की चपेट में आकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है।  जब कोरोना आया देश में 24 मार्च को लाॅकडाउन लगाया गया था। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह को लेकर इतनी स्पष्टता नहीं थी। चिकन से कोरोना होने की अफवाह फैली तो मुर्गे और अंडे का बाजार ढह गया। हाल यह रहा कि 10 रूपये किलो में भी मुर्गे के खरीदार नहीं मिले। लेकिन कुछ समय बाद बाजार बदला। लाॅकडाउन में चिकन की कीमत 150 र...