संदेश

Nick Name लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

नामलीला

चित्र
अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी। इनका नाम तो सुना होगा। ये सभी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लाखों करोड़ों फाॅलोअर हैं इनके। जब इन सेलीब्रेटीज के नाम रखे गए होंगे तो शायद इतने चर्चित हो जाने का इल्म नहीं रहा होगा। काम से इन्होंने अपनी पहचान बनाई। कुछ नाम छोटे होते हुए भी जिंदगी में बड़ा महत्व रखते हैं। नाम अटपटे और चटपटे हो सकते हैं। अपनापन छोटे नाम को भी बड़ा बना देता है। कुछ नाम सब्जी में आलू की तरह काॅमन होते हैं, हर जगह मिल जाएंगे। घुलने-मिलने में उनका जवाब नहीं। हर नाम के पीछे कोई न कोई कहानी जरूर होती है। सफलता की, बदनामी की, पास की, फेल की और अनगिनत किस्सों की।  एक था कालू कालू का 'एक था टाइगर' से कोई लेना-देना नहीं है। हां, जिंदगी वह जरूर टाइगर स्टाइल में जीता है। किसी से डरता नहीं। एकदम दबंग। चश्मे लगाकर कालू डबल दबंग हो जाता है। उसकी यारी पर यार चौड़े रहते हैं। पर्यटन धार्मिक हो या मौजमस्ती का, कालू के बिना अधूरा है। छत फाँदनी हो, पतंग लूटनी हो या डांस करना हो, कालू हर फन का माहिर है। कालू के किस्...