संदेश

Wedding Dates लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

मेली बुआ की छादी में मत आना

चित्र
Do not fall into the mess of a meal शादी से अधिक शुभ कुछ और नहीं है। दूल्हा और दुलहनिया के अलावा दो परिवार हमेशा के लिए रिश्ते की डोर में बंध जाते हैं। विवाह का इंतजार सिर्फ दो तलबगार परिवार को ही नहीं होता। उनके रिश्तेदार और रिश्तेदार के रिश्तेदार भी नजर गड़ाए रहते हैं। दोस्त और पड़ोसी भी इस श्रेणी में हैं। कोरोना के कारण शादियों के इंतजाम ही नहीं अरमानों पर भी कैंची चली है। बात जब जान की हो तो आन, बान और शान की औकात कम हो जाती है। वैसे जान दांव पर लगाने में हमारा कोई सानी नहीं है। कार्ड छपने और बंटने के बाद शादियों में आगंतुकों की संख्या तय करने के आदेश ने आयोजक और प्रायोजक के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।  टलते-टलते कई महीनों से शादी टलने का सिलसिला चल रहा था। एक-दूजे को सेलेक्ट करने के बाद कुछ की तो कई बार विवाह की डेट फिक्स हो चुकी है। धूमधड़ाका और भीड़ के शौकीन तन्हाई में शहनाई नहीं बजवाना चाहते। गर्मी से इंतजार करते-करते सर्दी आ गई। दीवाली पर पटाखे फूटने के बाद कोरोना का बम फटने से शादियों पर व्यापक असर पड़ा है। मेहमानों की लिस्ट में कांट-छांट चल रही है। वर पक्ष के सामने...