संदेश

Love लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

प्यार के तलबगार ये जरूर पढ़ें

चित्र
  प्यार अंधा होता है। यह तो सुना होगा। लेकिन इससे आगे की बात यह है कि प्यार बहरा भी होता है। फिर भी कमबख्त ये पहली नजर में होता है। इस कशिश को आज तक कोई भी रोक नहीं पाया है। तमाम पाबंदी और किलेबंदी के बावजूद। प्यार ने कभी खिलाफत की तो कभी बगावत। बस इतना समझ लीजिए ये इसके स्वभाव में है। आग का दरिया, सात समंदर, आन, बान और शान की अड़चन यह पार करता गया। इसका एहसास के तूफान में तमाम बाधाओं के दरख्त उखड़ते गए। दिलचस्प बात यह है कि प्यार का गुब्बार गुजर जाने के बाद करने वाले सोचते हैं कि मैंने क्यों किया? और न करने वाले सोचते हैं काश कर लिया होता? प्यार के किस्से सुनकर कई पीढ़ी बढ़ी हो चुकी हैं। नफा-नुकसान देख चुकी हैं। कभी ये पहली बार होता है तो कभी बार-बार। घर-बार चले या न चले लेकिन बाजार इस पर जरूर चल रहा है। या यूं कहिये सरपट दौड़ रहा है। बाजार प्यार की बुनियाद पर खड़ा है। यह सिर्फ दिलों के लेनदेन तक सीमित नहीं है। देश की तरक्की में भी योगदान दे रहा है। सकल घरेलू उत्पाद जिसे हम जीडीपी कहते हैं, वह प्यार के कच्चे धागों से मजबूत होती है। 'मोहब्बत अब तिजारत बन गई है' गीत को बाजार ने भुना ल...