संदेश

Beach लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

ब्लू बीच पर अब शान से फोटो खीच

चित्र
केरल का कापड़ बीच। 'नीले समंदर में नहाकर तुम बड़ी नमकीन हो गई हो।' ये गाना बजते ही तुरंत दिमाग बीच पर पहुंच जाता है। पानी जैसी लहरें मन में उठने लगती हैं। समंदर से दूर रहने वाले लोगों की ख्वाहिश एक बार बीच पर जाकर फोटो खीचने की जरूरत होती है। बीच के हसीन नजारे हमें फिल्मों ने दिखाये हैं। फिल्मों में टू पीस में न जाने कितनी हिरोइन बीच पर सबका ध्यान खीच चुकी हैं। सरल शब्दों में कहे तो हिरोइन के कपड़े उतरवाने के लिए स्क्रिप्ट में बीच को घुसा दिया जाता है। क्या करें सिनेमा ने बीच का यही सौंदर्यबोध हमें कराया है। इस बीच ताजा खुशखबरी यह है कि देश के आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग का दर्जा मिला है। अब ये समुद्री तट घोषित रूप से आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।   गुजरात के शिवराजपुर का एक बीच । क्या है ब्लू फ्लैग ब्लू फ्लैग समुद्र तटों के स्वच्छता का सर्वोच्च मानक है। किसी भी बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन के लिए 33 मानकों पर खरा उतरना पड़ता है। जिनमें पर्यावरणीय शिक्षा व जानकारी, पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण का प्रबंधन व संरक्षण, सुरक्षा, कूड़ा निस्तारण, प्र...