संदेश

Inflation लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

थोड़े से धनिया की कीमत तुम क्या जानो

चित्र
इन दिनों सब्जी के भाव सुनकर मिर्ची लग रही है। आलू के दाम आसमान पर हैं। प्याज के भाव सुनकर आंखें डबडबा जाती हैं। टमाटर के रेट जानोगे तो लाल हो जाओगे। फोकट में धनिया की बंदरबाट बंद है। हाल यह है की सब्जियों के दाम के साथ-साथ खरीदार भी उछल रहे हैं। लोग कमाई के संकट में महंगाई का करंट झेलने को मजबूर हैं। दुकानदार और खरीदारों में तू-तू मैं-मैं बढ़ गई है।  महिला खरीदार खरीदारी एक कला है। महिलाओं को इसमें महारथ हासिल है। इस कला का विकास क्रम सब्जी खरीदने से शुरू होता है। वैसे भी सब्जी खरीदना महिलाओं के अधिकार क्षेत्र में है। कुछ इतनी अच्छी खरीदार होती हैं कि सब्जी वाले को पका देती हैं। 'टमाटर तो तुम्हारे ज्यादा लाल हैं। बैंगन बासी लग रहा है। आलू अंदर से काला तो नहीं निकलेगा? भैया लौकी तो तुम्हारी जल्दी से नहीं गलती। कुकर सीटी मार-मारकर थक जाता है। भिंडी कच्ची ही देना। भाव ज्यादा लगा रहे हो। सब्जी तुम्हारे यहीं से तो जाती है।' हर बार खरीदारी पर एक ही तरह की बातें सुनकर और एक तरह के जवाब देकर सब्जीवाला भैया घुटने टेक देता है। खरीदने से पहले हर सब्जी को जब तक टच नहीं कर लेतीं, ...