संदेश

Animal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

तो इसलिए शहर में आ रहे तेंदुए!

चित्र
So that's why leopards coming into the city घर इंसान का हो या फिर जानवर का, छोड़कर जाने की वजह होती है। इंसान की जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान है। इनको हासिल करने की जद्दोजहद में वह घर और परिवार छोड़ता है। जानवर को कपड़ा तो नहीं चाहिये, लेकिन भरपेट भोजन और सिर छिपाने को जगह की दरकार उसे भी है। इस वजह से आय दिनों शहरों में तेंदुआ आने का शोर सुनाई पड़ता है। साल दर साल इस शोर का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। देश की राजधानी से लेकर बड़े-बड़े शहरों की सड़कों पर तेंदुओं की चहलकदमी आम लोगों को परेशान करने वाली है। अहम बात यह है तेंदुआ देखे जाने के बाद अगर वह पकड़ा न जाए तो उसके जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती। संभावना के आधार पर मामला रफादफा कर दिया जाता है।  क्यों आ रहे बार-बार ? (Why are you coming again and again) तेंदुआ एक जंगली जानवर है। दूसरे जानवरों की तरह उसकी जिंदगी भी जंगल में सिमटी है। भोजन, पानी, आराम और प्रजनन जंगल के इर्द-गिर्द होता है। दिक्कत तब शुरू होती है, जब तेंदुआ अपना घर छोड़कर हमारे घर में दाखिल होता है। जानकारों के मुताबिक इसकी दो मुख्य वजह हैं। पहली भोजन की तलाश और दूसरी रा...