संदेश

HomeService लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

सैलून आया घर, राहत में कारीगर

चित्र
सैलून की होम सर्विस ने हजारों कारीगरों को दिया रोजगार ऑनलाइन बुकिंग सर्विस से चला रहे घर, बड़े शहरों में डिमांड कोरोना के दौर में नौकरी और व्यवसाय दोनों पर खतरे की तलवार लटकी है। लाखों नौकरियां जा चुकी हैं। बिजनेस बर्बादी की कगार पर हैं। मांग और सप्लाई का चक्र टूटने से देश का आर्थिक पहिया आगे की जगह पीछे की ओर घूम रहा है। इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली इंडस्ट्रीज में से एक है सैलून इंडस्ट्री। अनलाॅक दो से सैलून खुल रहे हैं, लेकिन ग्राहक नहीं हैं। इस बीच सैलून की होम सर्विस में काफी इजाफा हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और मुंबई जैस बड़े शहरों में होम सर्विस के लिए वेटिंग बढ़ रही है।  ओला-उबर की तर्ज पर काम इस संकट की घड़ी में लोगों ने काम करने और जीने के तौर तरीके बदले हैं। इसलिए भी होम सर्विस की मांग बढ़ी है। हेयर ड्रेसर को ओला और उबर टैक्सी सर्विस की तर्ज पर कमीशन देकर ऑनलाइन काम मिल रहा है। हालांकि कई कंपनी और बड़े सैलून पहले से होम सर्विस दे रहे थे। इस बीच उनके बिजनेस में बड़ा उछाल आया है। बुकिंग करके वह कारीगर को क्लाइंट का पता दे देते हैं...