संदेश

Pick लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

सेल्फी की महिमा

चित्र
स्मार्टफोन की पदाईश के बाद जब से सेल्फी युग आया है, मोबाइलधारकों को सातों दिन और 24 घंटे का काम मिल गया है। कहने को वो बेरोजगार हो सकते हैं, लेकिन फोन पर इतने व्यस्त हैं कि घरवालों की बात दाएं-बाएं कान से इधर-उधर होती रहती है। उधर फोन के स्मार्ट होने से फोटोग्राफर मायूस हैं। उनके पास खीचने के कम और फोटो प्रिंट होने के ऑर्डर अधिक आ रहे हैं। कैमरा भी टेंशन में है। उसकी सौतन जब से स्मार्टफोन के साथ सैट हुई है, धंधा चौपट हुआ जा रहा है। वैसे कैमरे वाले मोबाइल में खूबियों की भरमार है। वह दुमई की तरह दोनों तरफ से चलते हैं। किसी भी मुद्रा में और कभी भी सेल्फी ले सकने की खासियत ने उन्हें कालजयी बना दिया है। सेल्फी में मुस्कारने की अनिवार्यता भी नहीं रही। होठ जितने बाहर होंगे, सेल्फी उतनी ही हाॅट होगी। ऐसी धारणा कायम है। हाल चाहे जितने फटे हो, लेकिन हाथ में चमचाता फोन है तो समझ लीजिए आप स्मार्ट हैं। स्मार्टफोन की उपलब्धता ने लोगों की जिंदगी इतनी ज्यादा लाइव कर दी है कि कभी-कभी तो वो भी ऑनलाइन हो जाता है, जो नहीं होना चाहिये। ये रिश्ते बनाने और बिगाड़ने दोनों का काम कर रहा है। यह तो ...