संदेश

Envirment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

ज़िन्दगी को लगाओ पैडल

चित्र
Pedal to life शोध कहते हैं कि साइकिल सेहत और पर्यावरण के लिए अच्छी है। वाहनों की बढ़ती संख्या और प्रदूषण की वजह से हालात दमघोंटू होते जा रहे हैं। सर्दी में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। खांसते और हांफते लोगों के लिए प्रदूषण बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसे में साइकिलिंग एक बेहतर विकल्प है। यूरोप में साइकिलिंग को लेकर लोग जुनूनी हैं। साइकिल ट्रैक सड़कों की तरह बिछे हैं। इसके 10 फायदे पर गौर करेंगे तो आपको भी साइकिलिंग से प्यार हो जाएगा। साइकिलिंग के 10 फायदे - सेहत के लिए लाभदायक है - ईको फ्रेंडली है - पैसे बचाती है - वक्त बचाती है - प्रकृति के करीब लाती है - जागरूक बनाती है - सामाजिक बनाती है - फ्रेंडशिप बनाती है - सकारात्मक बनाती है - जड़ों से जोड़े रखती है अपनाने का वक्त महानगरों में पैर पसारते प्रदूषण को हराने में साइकिल कारगर सिद् हो सकती है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद जैसे बड़े शहर और इनके आसपास के छोटे शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। मानव निर्मित प्रदूषण ने सांस लेना दूभर कर दिया है। अब लापरवाही से काम चलने वाला नहीं है। चार पहिया वाहनों की बढ़ती बिक्री बढ़ती ...