संदेश

OTT लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

जान पर खेलकर वीडियो जर्नलिज्म

चित्र
स्क्रीन पर कौन दिखना नहीं चाहता। दिखेगा तभी तो बिकेगा। यही फार्मूला ऑनलाइन और टीवी मीडिया की रीड है। आकर्षण है। कंटेंट पर अब वीडियो भारी है। खबर, लेख, कविता और तथ्य कभी आपने वायरल होते देखे हैं। इनको साझा करने वाले गिने चुने होंगे। पढ़ने से ज्यादा हमारे पास देखने का वक्त है। बाजार इसको बखूबी समझता है। इसलिए वीडियो जर्नलिज्म लोगों का ध्यान खींच रही है। यह प्लेटफार्म और सीमा की मोहताज नहीं है। तभी तो पाकिस्तान में कुछ लड़कियों की पार्टी होती है और उसी अंदाज में जश्न आभासी मीडिया पर दुनिया के अलग-अलग कोने में मनाया जाता है। वीडियो जर्नलिज्म का यह नमूना जगह-जगह काॅपी हो रहा है। जान पर खेलकर हाल में बनाए गए दो वीडियो ने भी करोड़ों लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो जर्नलिज्म की वजह से ये घटनाएं खबरों की दुनिया में छाई रही।  बड़ौत में ग्राहक को लेकर हुई मारपीट का फाइल फोटो।  मारपीट हुई मशहूर यूपी के बागपत जिले के बड़ौत कस्बा का मारपीट का वीडियो राष्ट्रीय खबर बन गया। एक चाट विक्रेता ने दूसरे विक्रेता के ग्राहकों को आकर्षित करने की नापाक कोशिश करने पर मामला शुरू हुआ। वीडियो में लाठि...