संदेश

Social Media लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती...

ज़िन्दगी बदलती सोशल मीडिया

चित्र
अगर आप किसी की जिंदगी में थोड़ा सा भी बदलाव या फर्क ला सकें तो इससे बेहतर मदद नहीं हो सकती। बदलाव तरक्की का वो पायदान है, जिस पर चढ़कर हम अपने सपने पूरे कर सकते हैं। एक नई राह पर चल सकते हैं। आजकल ऐसे ही कुछ बदलाव की गवाह बन रही है सोशल मीडिया। देखकर और सुनकर अच्छा लगता है जब ऑनलाइन मीडिया की मदद से लोगों की गुजर-बसर आसान हो जाती है। बड़े-बड़े अभियानों के बीच छोटे-छोटे प्रयास से सड़क किनारे बदलती लोगों की जिंदगी सोशल मीडिया के सामाजिक होने का सबूत पेश कर रही है। बाबा के ढाबे पर जमा लोग। बाबा का ढाबा आज बाबा के ढाबे के बारे में पूरा देश जान चुका है। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ढाबे का वीडियो वायरल होने के बाद संचालक बुजुर्ग दंपति की जिंदगी बदल गई है। ढाबे को 80 साल के कांति प्रसाद अपनी पत्नि की मदद से चलाते हैं। वह 1988 से दाल, चावल और सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे हैं। कोरोना के दौरान इनकी रोजी पर संकट आ गया था। ढाबे पर लागत भी नहीं निकल रही थी। इस बीच स्वाद ऑफिसियल नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव वासन ने अपनी एक वीडियो में ढाबे की स्थिति बयां की। वह ऑनलाइन प्लेटफार्म के ज...