विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती है। नहान

ब्लू बीच पर अब शान से फोटो खीच

केरल का कापड़ बीच।

'नीले समंदर में नहाकर तुम बड़ी नमकीन हो गई हो।' ये गाना बजते ही तुरंत दिमाग बीच पर पहुंच जाता है। पानी जैसी लहरें मन में उठने लगती हैं। समंदर से दूर रहने वाले लोगों की ख्वाहिश एक बार बीच पर जाकर फोटो खीचने की जरूरत होती है। बीच के हसीन नजारे हमें फिल्मों ने दिखाये हैं। फिल्मों में टू पीस में न जाने कितनी हिरोइन बीच पर सबका ध्यान खीच चुकी हैं। सरल शब्दों में कहे तो हिरोइन के कपड़े उतरवाने के लिए स्क्रिप्ट में बीच को घुसा दिया जाता है। क्या करें सिनेमा ने बीच का यही सौंदर्यबोध हमें कराया है। इस बीच ताजा खुशखबरी यह है कि देश के आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग का दर्जा मिला है। अब ये समुद्री तट घोषित रूप से आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।  

गुजरात के शिवराजपुर का एक बीच ।

क्या है ब्लू फ्लैग

ब्लू फ्लैग समुद्र तटों के स्वच्छता का सर्वोच्च मानक है। किसी भी बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन के लिए 33 मानकों पर खरा उतरना पड़ता है। जिनमें पर्यावरणीय शिक्षा व जानकारी, पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण का प्रबंधन व संरक्षण, सुरक्षा, कूड़ा निस्तारण, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, पालतू जानवरों पर प्रतिबंध आदि शामिल हैं। ऐसे तटों को पर्यटक तवज्जों देते हैं और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। भारत ने दो साल में ब्लू फ्लैग का दर्जा हासिल किया है। ब्लू फ्लैग कार्यक्रम का संचालन डेनमार्क की संस्था फाउंडेशन फोर एनवायरमेंट एजुकेशन करती है। एशिया में ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन वाले बीच जापान, दक्षिण कोरिया और यूएई में हैं।

ओडिशा का गोल्डन बीच।

बढ़ेगा पर्यटन, गोवा शामिल नहीं

ब्लू फ्लैग मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बीच के चाहने वाले इन आठ समुद्री तटों की ओर रूख करेंगे। माॅरिशस और मालदीव के बीच काफी मशहूर हैं। पिछले दिनों बाॅलीवुड अभिनेत्री मौनी राॅय, मंदिरा बेदी और तापसी पन्नू ने बीच पर शूट की गई अपनी वीडियो वायरल की थी। सेलीब्रेटी अक्सर घूमने के दौरान समुद्री तटों की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। गौर करने वाली बात यह भी जिन आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग का सर्टिफिकेशन मिला है, उसमें गोवा का एक भी बीच शामिल नहीं है। वह गोवा जो बीच की मौजमस्ती के लिए जाना जाता है।

द्धीप का घोघला बीच।

इन तटों को मिला ब्लू फ्लैग  

1- शिवराजपुर बीच, गुजरात

2- गोल्डन बीच, ओडिशा

3- घोघाला बीच, द्धीप 

4- पादुबिदरी, कर्नाटक

5- कासरकोड बीच, कर्नाटक

6- कपड़, केरल

7- रूशिकोंडा, आंध्र प्रदेश

8- राधानगर, अंडमान निकोबार दीप समूह 


चलते-चलते

देश के आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग का सर्टिफिकेशन मिलना एक अच्छी खबर है। यह दर्शाता है कि हमारे यहां समुद्री पर्यटन को बढ़ाने की संभावनाएं हैं। उम्मीद कर सकते हैं और समुद्री तट भी इस श्रेणी में आएंगे और दुनियाभर के लोग पर्यावरण की सुंदरता देखने के लिए हमारे समंदरों की ओर रूख करेंगे।


अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर पढ़ें 
https://epaper.amarujala.com/delhi-city/20201012/11.html?format=img&ed_code=delhi-city


- विपिन धनकड़ 



ब्लॉग की अन्य पोस्ट के लिंक 

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/10/what-happening-in-ipl.html

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/10/how-to-protect-dolphin.html

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/10/Reopen%20school.html

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/10/inflation%20impact.html

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/09/made-for-home.html

https://vipindhankad.blogspot.com/2020/09/listen-sound-of-thali.html



#Beach#BlueFlag#Sea#Tourism#Kerala#Movies#Gujarat#Karnataka#AndamanNicobar#MauniRoy#TaapseePannu#Goa#Japan#UAE

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विंटर ब्रेक

हमे तो लूट लिया मास्क वालों ने

हिंदी का भी हो निजीकरण