विंटर ब्रेक

चित्र
सर्दी अकेली नहीं आती। अपने साथ विंटर ब्रेक, कोहरा, गलन भी लाती है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदान पर शीतलहर का राज चलता है। एक चीज और लाती है सर्दी अपने साथ। न्यू ईयर। नये साल के जोश में चूर हम ठंड को ओढ़ते और बिछाते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और सड़क पर जश्न मनाते हुए सर्दी का स्वागत करते हैं। सड़क पर ही बहुत से लोगों को कड़कड़ाती सर्दी सीमित कपड़ों और खुले आसमान में गुजारनी होती है।  चाय, काॅफी पीते और तापते हुए बोलते हैं ऐसी नहीं पड़ी पहले कभी। सर्दी का यह तकियाकलाम अखबारों में रोज रिकाॅर्ड बनाती और तोड़ती हेडलाइन को देखकर दम भरता है। मुझे विंटर ब्रेक का इंतजार औरों की तरह नहीं रहता। मैं पहाड़ों की जगह अपनी रजाई में घूम लेता हूं। मनाली, नैनीताल और मसूरी में गाड़ियों की कतार मुझे अपनी ओर नहीं खींच पाती। क्योंकि पत्नी और बेटे की छुट्टी रहती है और बाहर हम कम ही जाते हैं इसलिए मेरे ड्यूटी कुछ सख्त हो जाती है। रूटीन बेपटरी होने की शुरुआत अलार्म नहीं बजने से होती है। देर से सोना और सुबह जब मन करे उठना यह एैब इंसान को बर्बाद कर सकता है। दुनिया से काट देता है।  सर्दी बच्चों को बेकाबू होने की छूट देती है। नहान

एक हेलिकाॅप्टर शाॅट चाहिये जिंदगी के लिए

 

मंडे पॉजिटिव 

एमएस धोनी। नाम तो सुना ही होगा। भारतीय क्रिकेट के सफलत्तम कप्तानों में से एक। जिन्होंने ट्विटर पर रिटायरमेंट की घोषणा की। धोनी के दो शाॅट बड़े मशहूर हैं। पहला हेलिकाॅप्टर शाॅट, जिसने उनकी बैटिंग को पंख लगाए और दूसरा वर्ल्ड कप फाइनल में छक्का। जो क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर हमेशा के लिए छप गया। लेख हेलिकाॅप्टर शाॅट पर केंद्रित है। जिस तरह एक सनम चाहिये आशिकी के लिए वैसे ही एक हेलिकाॅप्टर शाॅट की जरूरत आजकल जिंदगी में महसूस की जा रही है। हेलिकाॅप्टर शाॅट से धोनी ने बाॅलर की बाॅलिंग और कप्तान की प्लानिंग न जाने कितने बार बिगाड़ी है। कई गेम बदले। मुद्दा यह है कि जिंदगी में बाजी पलटने के लिए ऐेसा ही हेलिकाॅप्टर शाॅट आपके पास भी होना चाहिये। 

हेलिकाॅप्टर शाॅट सीखने के लिए धोनी ने अकूत पसीना और मेहनत बहाई है। इसको मारते-मारते उनकी कलाइयां इतनी मजबूत हो र्गइं कि गेंद को उड़ाने के लिए उन्हें बस इशारा भर चाहिये। हेलिकाॅप्टर शाॅट क्रिकेट के सिलेबस का हिस्सा न होते हुए भी हमेशा के लिए क्रिकेट की किताब में दर्ज हो चुका है। क्या है हेलिकाॅप्टर शाॅट? इसकी व्याख्या की जाए तो सरल भाषा में एक ऐसी विधा जो सामने वालों के मंसूबों पर पानी फेर दे। कुल खास और कुछ अलहदा करने वाला काम। जब हम जिंदगी की पारी खेल रहे हों तो ऐसा शाॅट हमारे पास भी होना चाहिये। जब हालात विपरीत, चुनौती कठिन और लोगों की नजर आप पर टिकी हो तो अपना फेवरेट और परफेक्ट शाॅट लगाकर आप सबको चौका दें। कामयाबी हासिल कर लें। 

आसान कुछ भी नहीं 

जिंदगी में आसान कुछ भी नहीं है। टूथब्रश करना एक आसान सा काम लगता है। लेकिन लोग इसे रोज नहीं कर पाते। अक्सर मिस कर जाते हैं। दांतों की सफाई रेग्युलर न होने की वजह से वह खराब होने लगते हैं। एक आसान सा काम रोज न होने की वजह से। इसलिए कुछ भी अहम और बड़ा करने के लिए नियमित मेहनत लगती है। कभी कमजोर न पड़ने वाला समर्पण चाहिये। जिंदगी है तो चुनौती भी रहेंगी। यह काफी हद तक आप निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे निपटते हैं। कुछ आपको हरा सकती हैं तो बहुत सी को आप हरा सकते हैं। चुनौतियों से निपटने के लिए आपके पास कोई अपनी रणनीति नहीं है तो बहुत संभव है कि आप जीत न सकें। लेकिन अपनी रणनीति पर लगातार काम करने से हालात को नियंत्रित कर सकते हैं। हो सकता है यह सीखने में महीने या सालों लग जाए। लेकिन आप ने कर दिखाया तो तय है दूसरे आप से सीखेंगे। 

सीखिये और करिये नया

डाॅक्टर, इंजीनियर, टीचर आपका फील्ड चाहे जो हो। फर्क नहीं पड़ता। परिस्थितियों से निपटने के लिए कई बार कुछ ऐसे के दरकार होती है जो बड़ा फर्क खड़ा कर दे। यह काबिलियत की कोई खास बात हो सकती है। आपके काम में कोई इनोवेशन हो सकता है। काम पर अड़िग रहना हो सकता है। कोरोना काल में बहुत सारे इनोवेशन सामने आए। डाॅक्टर, मेडिकल स्टाफ और पुलिस अपनी ड्यूटी पर अडिग रहे। बिजनेस माॅड्यूल में भी नयापन देखा गया। ऑनलाइन मोड ने रफ़्तार पकड़ ली। हेलिकाॅप्टर शाॅट से यह सीखा जा सकता है कि मैदान ही नहीं उसके बाहर भी हम कुछ नया, चैकाने वाला करके जिंदगी की बाधा पार कर सकते हैं। बड़ा फर्क खड़ा कर सकते हैं।

चलते-चलते: जिंदगी में दमदार बैटिंग करने के लिए कम से कम एक खासियत, काबिलयत या खूबी जरूर होनी चाहिये। जिसके दम पर आप चुनौतियों को पार कर सकें।

- विपिन धनकड़ 


#MondayThoght#Motivation#MSDhoni#Lifestile

टिप्पणियाँ

  1. Dhoni example hai har ush middle class ke liye ki aap kuch bhi kar sakte hain agar apke pas icha sakti hai to.

    जवाब देंहटाएं
  2. Helicopter Zindagi Wah Vipin aapke article ke kayal ho gaye !!!

    जवाब देंहटाएं
  3. सभी के लिए एक अच्छा प्रेरक लेख। लगे रहो

    जवाब देंहटाएं
  4. शानदार धनकड़ जी। जारी रखिये और हेलीकॉप्टर शॉट लगाते रहिये। अगले लेख का इंतजार रहेगा।

    जवाब देंहटाएं
  5. शानदार धनकड़ जी। जारी रखिये और हेलीकॉप्टर शॉट लगाते रहिये। अगले लेख का इंतजार रहेगा।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विंटर ब्रेक

हमे तो लूट लिया मास्क वालों ने

हिंदी का भी हो निजीकरण